फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The son of a former advisor of the Food and Logistics Department committed suicide by consuming poison.

खाद्य एवं रसद विभाग के पूर्व सलाहकार के बेटे ने जहर खाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
The son of a former advisor of the Food and Logistics Department committed suicide by consuming poison.
ढबारसी(अमरोहा)। सपा सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग के पूर्व सलाहकार रहे देवी सहाय राणा के बेटे की घरेलू क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि देवी सहाय राणा आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल के रहने वाले हैं। उनके 30 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों से आनन-फानन में उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देवी सहाय राणा का कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते बेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। जिस वक्त उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। उस समय वह है शराब के नशे में था। जिसकी वजह से उसकी हालत ज्यादा खराब हुई और उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ी है। बताते हैं कि देवी सहाय राणा ने सपा का दामन छोड़ काफी समय पूर्व भाजपा का दामन थाम लिया था। आदमपुर इंस्पेक्टर राज कुमार सरोज का कहना है कि इस मामले की कोई जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed