फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The shortage of doctors in the health department will be resolved, 13 will be recruited.

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 13 की होगी भर्ती

Sat, 29 Nov 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The shortage of doctors in the health department will be resolved, 13 will be recruited.
अमरोहा। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 13 डॉक्टर मिलेंगे। एनएचएम के तहत संविदा पर एक महिला चिकित्सक इन डॉक्टरों की भर्ती होगी। स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को बीमारियों की जांच व इलाज कराने के लिए लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है। नंबर नहीं आने से मरीजों को कई दिनों तक अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डॉक्टरों की भर्ती होने के बाद मरीजों की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

जनपद में एमबीबीएस डॉक्टरों के 141 पद हैं। जबकि जिले से सिर्फ 80 के करीब डॉक्टर तैनात हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के निर्देश कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 डॉक्टरों की तैनाती करनी है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक इन डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद कुछ राहत मिलेगी। इन डॉक्टरों की तनख्वाह एक लाख रुपये माह होगी। इससे पहले 21 एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है।

तेरह एमबीबीएस डॉक्टर के मिलने के बाद सभी की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी। जैसे उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस लौटना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र के लोग डॉक्टरों से अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed