{"_id":"69d027dcccac7adbc20b4009","slug":"the-shortage-of-cooking-gas-has-left-consumers-sleepless-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160822-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रसोई गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं की नींदें उड़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रसोई गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं की नींदें उड़ाईं
विज्ञापन
हसनपुर/नौगावां सादात। जिले में गैस किल्लत और केवाईसी प्रक्रिया के चलते उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर लेने और केवाईसी के लिए लाइन में लगे नजर आए।
सबसे ज्यादा समस्या नौगावां सादात में बनी हुई है, जहां 14वें दिन भी गैस आपूर्ति नहीं पहुंचने से करीब 16 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। जोया क्षेत्र में भी हालात लगभग ऐसे ही हैं। लोग घंटों धूप में खड़े रहने के बावजूद सिलिंंडर नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी कराने के बाद भले ही डीएसी नंबर मिल जाए, लेकिन गैस लेने के लिए एजेंसी पर अलग से पर्ची कटवानी पड़ती है। इसके लिए फिर से लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे दिक्कत और बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि गैस पहले ही बुक हो चुकी है, लेकिन वितरण प्रक्रिया नहीं होने के कारण समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को हसनपुर की पुरानी गैस एजेंसी द्वारा करीब पांच दिन बाद सिलिंडर वितरण शुरू किया गया, जिससे कुछ उपभोक्ताओं को राहत मिली। साथ ही होम डिलीवरी भी कराई गई, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से अधिकांश लोग अभी भी परेशान हैं। कई दिनों से सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जल्द नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था को सरल बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।