फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The shopkeeper committed suicide by hanging himself

Amroha News: घरेलू विवाद में दुकानदार ने फंदे पर लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper committed suicide by hanging himself
अमरोहा। घरेलू विवाद के चलते 30 वर्षीय परचून के दुकानदार ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। झगड़े के बाद युवक ने कमरे में बंद होकर आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में मजदूर का परिवार रहता है। उनका बेटा मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाता था। चर्चा है कि काफी दिनों से उसका किसी बात को लेकर पत्नी व परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। कई बार सुलह-समझौता कराने की कोशिश की गई। लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार सुबह में युवक का परिजनों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर दुकान पर चला गया। दोपहर में खाना खाने घर पहुंचे युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे के कुंडे में कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक युवक के कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों खुद ही अंदर पहुंच गए। युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया। मृतक युवक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed