फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The shawl lying in the neck got stuck in the machine, the cotton businessman died due to tightening the noose

गर्दन में पड़ी शॉल मशीन में फंसी, फंदा कसने से रुई कारोबारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The shawl lying in the neck got stuck in the machine, the cotton businessman died due to tightening the noose
कारखाने में काम करते समय गले में पड़ी शॉल मशीन में लिपट जाने से फंदा कसने के कारण रुई कारोबारी की जान चली गई। अजीबो-गरीब परिस्थितियों में हुए हादसे से कारखाने से लेकर मृतक के घर तक कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ये हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में हुआ। इस्लामनगर में असलम बिजनौरी का परिवार रहता है। पत्नी के अलावा उनके परिवार में तीन बेटे हैं। उनकी तरह तीनों बेटे भी कॉटन वेस्ट का कारोबार करते हैं। मोहल्ले में ही असलम बिजनौरी का रुई का कारखाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनके बड़े बेटे फरमान (24) मजदूरों के साथ कारखाने में काम कर रहे थे। ठंड से बचाव के लिए फरमान ने गले में शॉल डाल रखी थी। काम के बीच अचानक रुई धुनने वाली मशीन में उनकी शॉल अटक गई। तेजी से घूमती पुली के साथ शॉल इस रफ्तार से लिपटती चली गई कि किसी को उन्हें बचाने का मौका नहीं मिला। शॉल के मशीन में लिपटने से फरमान के गले में फंदा कसता चला गया और गिरने से वह लहूलुहान भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस जानकारी से घर में कोहराम मच गया। गम में घिरे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शनिवार सुबह फरमान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने इस हादसे की जानकारी न होने की बात कही है।

दो साल पहले ही हुई थी शादकॉटन वेस्ट के कारखाने में काम करते समय हुए हादसे में जान गंवाने वाले फरमान की शादी दो साल पहले ही हुई थी। फरमान के एक मासूम बेटा है। हादसे की जानकारी मिलते ही फरमान की पत्नी बेसुध हो गईं। परिवार के अन्य सदस्यों के भी आंसू थम नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed