फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The seventh Sadbhavana Cup cricket tournament begins today

Amroha News: सातवें सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज से

Sun, 26 Jan 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 26 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The seventh Sadbhavana Cup cricket tournament begins today
अमरोहा मिनी स्टेडियम में पिच तैयार कराते कर्मचारी। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार से हो जाएगी। शनिवार को दिनभर आयोजक पिच और मैदान को दुरुस्त करते रहे। उद्घाटन मैच एमिल दिल्ली और दून एकेडमी देहरादून के बीच खेला जाएगा। 15 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें शामिल होंगी। दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों और शहरों की टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में बीसीसीआई के सभी नियम लागू होंगे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन अमरोहा के बैनर तले हर साल मास्टर भूरे खां और शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी के कई शहरों की टीम भाग लेगी। यहां खेले कई खिलाड़ी आईपीएल में जगह बना चुके हैं। इस बार टूर्नामेंट में दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, आगरा, मुरादाबाद और अमरोहा की 16 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें अमरोहा की दो टीमें शामिल है। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, उपविजेता को 71 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर अवार्ड से भी खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। 26 जनवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। आयोजक परवेज पाशा और रोहित चंदेल ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं में क्रिकेट के प्रति जुनून भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed