फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The security incharge himself had committed theft in the factory, arrested

Amroha News: सुरक्षा प्रभारी ने ही फैक्टरी में कराई थी चोरी, गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The security incharge himself had committed theft in the factory, arrested
गजरौला (अमरोहा)। जुबिलेंट फैक्टरी में हुई चोरी की घटना का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। फैक्टरी के सुरक्षा प्रभारी नीलीखेड़ी निवासी रविंद्र सिंह ने ही पांच लोगों के साथ मिलकर 17 टन वजन के 21 मोटर चोरी कराए थे, जिनको ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया गया था। पुलिस ने सुरक्षा प्रभारी, कबाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन मोटर, बाइक व 1.46 लाख रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे थाने में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जुबिलेंट इन्ग्रेविया लिमिटेड भरतियाग्राम के प्रबंधक सुरक्षा व प्रशासन सतेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि फैक्टरी से 21 मोटर चोरी हुई हैं। एसएसआई ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार व औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील चौहान ने मामले की जांच की। फैक्टरी के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। सर्विलांस की भी मदद ली।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में फैक्टरी के सुरक्षा प्रभारी रविंद्र सिंह समेत कई संदिग्ध लोगों की तस्वीर कैद पाई गई। इसके बाद सुरक्षा प्रभारी गायब हो गया था। मामले में पुलिस ने बुधवार को बसैली-शाहपुर मार्ग से धनौरा थानाक्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी व फैक्टरी के सुरक्षा प्रभारी रविंद्र सिंह, शाकिर निवासी लक्ष्मी नगर, कपिल व धर्मेंद्र पाल निवासी भानपुर खालसा, मायापुरी के मलखान उर्फ रियासत, फाजलपुर निवासी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, तीन मोटर व चोरी के मोटर बेचने से मिले 1.46 लाख रुपये बरामद किए। शाकिर कबाड़ी है, जिसे चोरी की मोटर बेची गई थीं। जबकि, कपिल व धर्मेंद्र पाल फैक्टरी के कर्मचारी है। सुरेंद्र ट्रैक्टर चालक व मलखान उर्फ रियासत ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कबाड़ी शाकिर ने बताया कि उसने मेरठ के मवाना के माजिद को चोरी की मोटर स्क्रैप में बेची हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार सुरक्षा प्रभारी ने फैक्टरी में साथी शिवम के साथ मिलकर सीमेंट व कई अन्य चोरी करने की घटनाएं कबूल कीं। वह दो साल से फैक्टरी तैनात था। मोटर चोरी की घटना में फैक्टरी के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी संलिप्त हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान किया जा रहा है।







सुरक्षा गार्ड भी करते थे चोरी में सहयोग

सीओ ने बताया कि सुरक्षा प्रभारी रविंद्र सिंह अपने चहेते सुरक्षा गार्डों की तैनाती के दौरान मोटर चोरी कराता था। गेट पर तैनात उसके चहेते सुरक्षा गार्ड चेक नहीं करते थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्या सामान लादा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article