फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The second lover refused to marry, the girl pressured the first lover to marry

Amroha News: दूसरे प्रेमी ने किया शादी से इनकार, युवती ने पहले प्रेमी पर बनाया शादी का दवाब

Wed, 15 Mar 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The second lover refused to marry, the girl pressured the first lover to marry
अमरोहा। दूसरे प्रेमी से अलग हुई प्रेमिका ने पहले प्रेमी पर शादी का दवाब बनाया तो आहत प्रेमी ने तालाब में कूद कर जान देने की कोशिश की। बमुश्किल उसे तालाब से निकाला गया। गंभीर हालत में उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग दो साल पहले मुहल्ले के ही युवक से चल रहा था। बाद में दोनों अलग हो गए। युवती का प्रेम प्रसंग दूसरे युवक से शुरू हो गया। दो माह पहले दूसरे प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। जिस पर प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी को मोबाइल पर कॉल करना शुरू कर दिया। उस पर शादी का दबाव बनाया। प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के परिजनों ने दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इससे आहत युवक ने सोमवार शाम वासुदेव तीर्थ परिसर में स्थित तालाब में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगो ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में युवक का उपचार दिल्ली में चल रहा है। पूर्व प्रेमी को तालाब से निकाले जाने की वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed