फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The second dose of vaccine is becoming disheartened

दूसरी डोज नहीं लगने पर हो रहे हैं मायूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
The second dose of vaccine is becoming disheartened
मंडी धनौरा। शुरूआती दौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आई वैक्सीन को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन दूसरी लहर में वैक्सीन की उपयोगिता सामने आने पर वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है उनको भी अब दूसरी डोज के लिए 84 दिन का इंतजार करना होगा। सरकार ने 45 साल की आयु पूरी कर चुके लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की सुविधा प्रदान की थी। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली थी। उनको दूसरी डोज पहले 28 दिन में लगाई गई थी। इस अवधि को बढ़ाकर 42 दिन कर दिया गया। लेकिन देेश में टीके की कमी के चलते दूसरी डोज और पहली डोज के बीच की अवधि बढ़ाकर 84 दिन कर दी गई। बुधवार को दूसरी डोज लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे लोगों को मायूस होकर वापस आना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमोल सिंह का कहना है कि सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के मुताबिक ही टीका लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed