{"_id":"6ad915add96be327c3068031","slug":"the-search-for-land-for-225-annapurna-bhavans-in-the-district-has-been-completed-construction-will-commence-soon-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-176087-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में 225 अन्नपूर्णा भवनों के लिए जमीन की तलाश पूरी, जल्द शुरु कराया जाएगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में 225 अन्नपूर्णा भवनों के लिए जमीन की तलाश पूरी, जल्द शुरु कराया जाएगा निर्माण
Thu, 22 Oct 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में 225 अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अन्नपूर्णा भवन बनने के बाद यहां पात्र लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा आय, जाति समेत अन्य जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है।
जनपद की ग्राम पंचायतों में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 225 नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों में सरकारी राशन की दुकानों का संचालन किया जाएगा। पहले इनका निर्माण मनरेगा योजना के तहत कराया जा रहा था, लेकिन अब विकसित भारत ग्राम्य योजना (वीबीजीआरवाई) के अंतर्गत निर्माण कार्य होगा।
जिले में कुल 576 ग्राम पंचायतें हैं। शासन की योजना के तहत राशन की दुकानों को निजी भवनों से हटाकर ग्राम समाज की भूमि पर बने सरकारी अन्नपूर्णा भवनों में संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 से इस योजना पर काम चल रहा है। वर्ष 2023-24 में 66 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2024-25 में 70 तथा वर्ष 2025-26 में 68 भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें 63 भवनों का निर्माण जारी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जोया, हसनपुर, गंगेश्वरी और अमरोहा ब्लॉक में 38-38, गजरौला में 36 तथा धनौरा ब्लॉक में 37 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। भवन निर्माण के लिए तहसील स्तरीय चयन समिति ग्राम पंचायतों में उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएगी। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि इनके लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद खाद्य सामग्री का वितरण इन भवनों से कराया जाएगा।