फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The scope of the Inspire Award Scheme has been increased, students up to 12th standard will participate

Amroha News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना का दायरा बढ़ा, 12वीं तक के छात्र लेंगे भाग

Thu, 07 Aug 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The scope of the Inspire Award Scheme has been increased, students up to 12th standard will participate
अमरोहा। बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर मानक अवाॅर्ड योजना का दायरा बढ़ाया है। अब इसमें कक्षा 12 तक के भी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस योजना में 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 12वीं तक के बच्चों की सोच ज्यादा विकसित होती है। इससे ज्यादा सशक्त आइडिया मिल सकेगा।
विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी नवाचार एवं विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। योजना के तहत हर विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों के आवेदन का लक्ष्य रखा गया है। इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। एक अगस्त से आवेदन शुरू हो गए हैं। प्रत्येक विद्यालय से पांच सर्वश्रेष्ठ विचार और मॉडल का नामांकन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

चयनित विचार एवं मॉडल को सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि पहली बार कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को शामिल होने का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि हर विद्यालय को कम से कम पांच आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। सभी विद्यालयों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed