फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The scope of Naugawan Sadat Nagar Panchayat will increase, the government has asked for a report

Amroha News: नौगांवा सादात नगर पंचायत का बढ़ेगा दायरा, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
The scope of Naugawan Sadat Nagar Panchayat will increase, the government has asked for a report
अमरोहा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही नौगावां सादात नगर पंचायत का दायरा बढ़ाया जाएगा। विधायक समरपाल सिंह ने नगर पंचायत का सीमा विस्तार कराने के लिए शासन को पत्र लिखा था। अब शासन ने स्थानीय प्रशासन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। सीमा विस्तार में विधायक ने पास के तीन गांवों को शामिल करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

बीड़ी और जैकेट कारोबार के लिए नौगावां सादात की अपनी अलग पहचान है। 1990 में नगर पंचायत का दर्जा हासिल करने वाले कस्बे में बनी जैकेट देशभर में निर्यात की जाती है। विकास की दृष्टि से भी नौगांवा सादात ने पिछले कई वर्षों में अच्छी तरक्की की है। 2016 में सपा सरकार ने इसको तहसील का दर्जा दिया गया था। अब नौगांवा सादात के समाजवादी पार्टी से विधायक समरपाल सिंह ने शासन को पत्र लिखकर नगर पंचायत का दायरा बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि नगर पंचायत में विकास कार्य कराए जाने की गुंजाइश नहीं बची है, लिहाजा पास के गांव खेड़ी, बादशाहपुर और बीलना को नगर पंचायत में शामिल कर इसका दायरा बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक के पत्र पर शासन ने लिया संज्ञान
विधायक के पत्र का शासन ने संज्ञान लिया है। शासन की ओर से स्थानीय प्रशासन को शासनादेशों में दर्ज नियमों के तहत बिंदुवार परीक्षण कर आख्या तलब की गई है। इस पर एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी ने एसडीएम नौगांवा सादात और जिला पंचायत राज अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर

कुल जनसंख्या - 32954 (2011 के अनुसार)
कुल मतदाता - 27759
कुल वार्ड - 16
इन गांवों को शामिल करने की मांग :
बादशाहपुर, बीलना, खेड़ी
- नगर पंचायत नौगांवा सादात में तीन गांवों को शामिल करने की मांग पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। जिस पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। - बृजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त व राजस्व

- क्षेत्र के विकास के लिए लगातार मेरी ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नौगांवा सादात नगर पंचायत के विस्तार के लिए पहल की गई है। इसमें नगर पंचायत से सटी तीन ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव शासन के समक्ष रखा था। जिस पर शासन ने संज्ञान ले लिया है। जल्द से सीमा विस्तार कराने का प्रयास किया जाएगा। समरपाल सिंह, विधायक, नौगांवा सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article