{"_id":"5f16cbcc8ebc3e63ad47e115","slug":"the-scoope-of-corona-virus-is-increasing-jpnagar-news-mbd356491517","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का दायरा, ग्रीन-ऑरेन्ज जोन में चार-चार, रेड जोन में 20 मोहल्लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का दायरा, ग्रीन-ऑरेन्ज जोन में चार-चार, रेड जोन में 20 मोहल्लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते दायरे के बीच प्रशासन सतर्क है। सोमवार को चार मोहल्ले ग्रीन जोन मे आ गए हैं। वहीं चार अन्य मोहल्ले भी ऑरेन्ज जोन की कटगरी में है, जबकि रेड जोन में 20 मोहल्ले बरकरार हैं। शहर का गुजरी मोहल्ला रेड जोन में शामिल हुआ है। मेडिकल चेकअप के साथ लोगों को जरुरी सामानों की डोर स्टेप डिलेवरी पर ध्यान फोकस किया है। ताकि लोगों को आसानी से सामान मिल सके। रेड और ऑरेन्ज जोन के मोहल्लों में दूध, फल, सब्जी और राशन के वाहन भ्रमण कर रहे हैं।
शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब शहर के अधिकांश मोहल्ले हॉट स्पॉट बन चुके हैं। नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए डोर स्टेप डिलेवरी की कवायद शुरु कर दी है। सभी मोहल्लों में एक से तीन वाहन आवंटित किए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या चार मोहल्लों में दोबारा नहीं मिलने पर उनमें आवागमन शुरु कर दिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।
ग्रीन जोन के मोहल्ले
छेवड़ा, नल, आवास विकास कॉलोनी और बेगम सराय
ऑरेन्ज जोन के मोहल्ले
गश्तियान, बटवाल, तकिया मोती शाह और तकिया हुसैन-शाह कांठ रोड
रेड जोन के मोहल्लें
कोट, मोती नगर, पीरगढ़, पक्का बाग-कल्याणपुर रोड, रामाशीषपुरम कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी, शिव नगर-कल्याणपुर रोड, फ्रैंड्स कॉलोनी, काली पगड़ी, बदावाला, कालाकुंआ, बड़ा बाजार, जयओम नगर, बसावनगंज, चाहगौरी, नौबतखाना, सट्टी, गुजरी, सराय कोहना और दानिशमंदान-नई बस्ती शामिल है।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की रैंडम चेकिंग
अमरोहा। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर प्रशासनिक तंत्र उपाय तलाशने में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम शशांक चौधरी ने सोमवार को शहर और देहात के हॉट स्पॉट का जायजा लिया। मेडिकल टीम के कार्यों की रैंडम चेकिंग किया। कितने परिवार की टेस्टिंग की गई है। इसके बारे में पड़ताल से हड़कंप मच गया। उन्होंने शहर और देहात में विभिन्न परिवार की सेहत के बारे में जानकारी लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी सोमवार को सबसे पहले कानूनगोयान मोहल्ले में आएं। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा अन्य टीम के सदस्यों से जानकारी लिया। इसके बाद वह कोट मोहल्ले में पहुंचें। उन्होंने कई मकानों में रैंडम चेंकिंग का जायजा लिया। बैरिकेडिंग प्वाइंट पर ड्यूटी कैसे लगी है। इसके बारे में पड़ताल किया। इसके बाद वह नीलीखेड़ी, अली मोहम्मदपुर, हुसैनपुरा आदि गांव में निरीक्षण किए।
डीएम को भेजा पत्र
अमरोहा। पूर्व सभासद शाहनवाज अली ने सोमवार को डीएम को पत्र भेजा है। उनसे कोरोना के संक्रमण को फैलाने वालों की निशानदेही करने की मांग की है। एक जनप्रतिनिधि और संगठन विशेष के सदस्यों की जांच कराने की मांग की है। ताकि लोगों में संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
बैंक में लटक रहा ताला, दो में हो रहे काम
अमरोहा। शहर के जट बाजार स्थित एसबीआई में ताला लटक रहा है। इसके चलते रकम की निकासी नहीं हो रही है। वहीं शहर के दो बैंक के चैनल खुल रहे हैं लेकिन ग्राहकों का काम नहीं हो रहा है। इसमें एक बैंक में कुछ दिन पहले एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आया था। मोहल्लों के लोगों ने बैंक को बंद कराने की मांग की है।