फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The scarcity of drinking water will be removed soon for the population of ten thousand

दस हजार की आबादी की जल्द दूर होगी पेयजल की किल्लत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The scarcity of drinking water will be removed soon for the population of ten thousand
नगर केचार मोहल्लों के नागरिकों की पेयजल की किल्लत जल्द दूर होगी। इसके लिए पालिकारमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय सामने नलकूप की स्थापना कराई जाएगी। जिस पर 25लाख से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। अब तक इन मोहल्लों में दो नलकूपों से पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। एक नलकूप चार महीने पूर्व खराब हो गया। इस कारण पेजयल आपूर्ति चरमरा गई है। दस हजार की आबादी हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर है।
विज्ञापन

नगर पालिकाके मोहल्ला शिवपुरी, स्टेशनरोड, आजादनगर और जवाहर नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने दो नलकूप थे। जिससे उपरोक्त मोहल्लों की 20 हजार आबादी की प्यास बुझाई जाती थी। चार महीने पूर्व एक नलकूप खराब हो गया। जिसके चलते पेजयल आपूर्ति चरमरा गई। एक ही नलकूप के बूते 20 हजार की आबादी की प्यास बुझाने में पालिका के पसीने छूटने लगे। जिसमें दस हजार की आबादी आस पास के हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर है। कई बार पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका को पानी के टैंक भेजने पड़े। आबादी की पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए पालिका एक नलकूप लगवाएगी। छह सौ फिट गहरे नलकूप पर पालिका 25 लाख 15 हजार रुपये खर्च करेगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल का कहना है कि इस नलकूप के लिए बजट भी निर्धारित कर दिया गया है। अब तक पुराने की जगह लगवाने की तैयारी थी, लेकिन उसके ऊपर बिजली की उच्च क्षमता की लाइन गुजर रही है। जिसके चलते दूसरे स्थान पर लगाया जाएगा। एक दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह में काम पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

गजरौला। उपरोक्त मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति के लिए दो नलकूप थे। जिसमें एक खराब हो गया। जिसके चलते चार मोहल्लों की आबादी एक ही नलकूप पर निर्भर हो गई। उधर जल स्तर नीचे चले जाने के कारण दूसरे नलकूप ने भी पानी देना कम कर दिया। लोगों को अपनी प्यास बुझाने और अन्य कार्यों में परेशानी सामने आने लगी। भीषण गर्मियों में पेयजल का संकट न गहरा जाए, इसलिए ही पालिका द्वारा 25 लाख 15 हजार रुपये खर्च 12 बोर इंच का छह सौ फिट गहरा नया नलकूप की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed