फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The roof of the house collapsed, mother-daughter injured by being buried under the debris

Amroha News: भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर मां-बेटी घायल

Tue, 08 Aug 2023 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed, mother-daughter injured by being buried under the debris
रजबपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी दिलदार के मकान की छत रविवार की शाम बारिश के चलते भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर उसकी पत्नी नजमा खातून और बेटी आस्मीन घायल हो गईं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मां-बेटी को मलबे से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रजबपुर के गांव शकरपुर निवासी दिलावर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार की शाम हुई बारिश के दौरान घर में पानी भर गया। जिसके बाद पत्नी नजमा खातून और बेटी आस्मीन घर में भरा बारिश का पानी बाहर निकाल रही थीं। इसी दौरान मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिससे मां-बेटी मलबे में दब गईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से सरकारी मकान बनवाने के लिए कहा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। अगर घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती तो वह खुद ही मकान बना लेते।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed