फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The roof of the dilapidated house collapsed, the family buried in the rubble, four injured

भरभराकर गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबा परिवार, दंपती बच्चों सहित चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The roof of the dilapidated house collapsed, the family buried in the rubble, four injured
अमरोहा। भरभराकर गिरी जर्जर मकान की छत के मलबे में मजदूर का परिवार दब गया। हादसे में दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम सदर मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थाने के फरीदपुर उर्फ अफजलपुर गांव की है। यहां पर असलम पुत्र बुंदा का परिवार रहता है। असलम अमरोहा नगर के कॉटन वेस्ट कारखाने में मजदूरी करता है। आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण मजदूर का परिवार जर्जर मकान में रहता है। सोमवार की रात बारिश के बाद मकान की छत गिरने की कगार पर पहुंच गई थी। मंगलवार रात असलम पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहा था। करीब दस बजे जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान मलबे में दबकर असलम, उसकी पत्नी फरजाना, बेटा हम्माद और ईवान घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकाला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर विजय शंकर और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के कारण फरजाना और ईवान को पहले मुरादाबाद भेजा गया था, जहां से दोनों मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत गिरने से घायल लोगों की हालत में सुधार
एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि फरीदपुर उर्फ अफजलपुर गांव में छत गिरने से जन हानि नहीं हुई है। एक परिवार के लोग घायल हो गए थे। उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने बुधवार को जिला संयुक्त अस्पताल में पहुंच कर हालचाल जाना। सीएमएस से उपचार में प्राथमिकता देने को कहा। इस दौरान एसडीएम विजय शंकर, सीएमएस डॉ. एके गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed