{"_id":"68016e50de42b9e386091cff","slug":"the-robbery-of-a-photographer-was-revealed-and-four-accused-including-a-minor-were-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138228-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फोटोग्राफर से हुई लूट का खुलासा नाबालिग समेत चार आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फोटोग्राफर से हुई लूट का खुलासा नाबालिग समेत चार आरोपी दबोचे
Fri, 18 Apr 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
सैदनगली क्षेत्र में फोटोग्राफर से हुई लूट की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। कारोबार बंद होने से परेशान एक फोटोग्राफर ने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कैमरे, तमंचा व कारतूस और दो बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इनमें एक नाबालिग है।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अमित कुमार आनंद ने घटना का खुलासा किया। बताया कि श्यामपुरी गांव निवासी तीरथ फोटोग्राफर है। उसके साथ भैंसरोली गांव निवासी विशाल, डांकेवाली निवासी महावीर व गंगाचोली निवासी मुकेश शादी व अन्य कार्यक्रमों में फोटो और वीडियो बनाने का काम करते हैं। तीनों 11 अप्रैल की रात गांव बागड़ मुंजप्ता से शादी में फोटोग्राफी करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। कुआडाली के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें रोक लिया और एक ड्रोन कैमरा, एक फोटो कैमरा और एक वीडियो कैमरा व दो मोबाइल भी लूट लिए थे।
सामान की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई थी। मामले में पुलिस ने तीरथ की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से आदमपुर क्षेत्र के भीमा सुल्तानपुर निवासी मंजीत, कासमपुर निवासी सचिन, सैदनगली क्षेत्र के सोंहत गढ़ी निवासी अभिषेक और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ड्रोन कैमरा वीडियो कैमरा फोटो कैमरा दो तमंचे कारतूस और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक सचिन लूटकांड का मास्टरमाइंड है और वह भी फोटोग्राफर है। फोटोग्राफर तीरथ उसके क्षेत्र में आकर काम करता था। जिसके चलते सचिन को नुकसान हो रहा था। कारोबार में नुकसान होने के कारण सचिन ने तीरथ के कैमरे लूटने की योजना बनाई थी, जिससे उसका कारोबार ठप हो जाए। इसके लिए सचिन ने मंजीत, अभिषेक, आदित्य और एक नाबालिग को शामिल किया था। फिलहाल, घटना में शामिल आदित्य की गिरफ्तारी के लिए दाबिश दी जा रही है।