{"_id":"69a73b984b96d8b08908e5da","slug":"the-road-leading-to-the-ganges-in-tigri-will-be-11-meters-wide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-158627-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 11 मीटर चाैड़ा होगा तिगरी में गंगा की ओर जाने वाला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 11 मीटर चाैड़ा होगा तिगरी में गंगा की ओर जाने वाला मार्ग
विज्ञापन
गजरौला। प्रधानमंत्री मॉडल विद्यालय तिगरी के विद्यार्थियों को खेलने कूदने में आ रही दिक्कतें जल्द दूर होंगी। इसके लिए बराबर में ही नया भवन बनाया जा रहा है। जिसमें खेलने का भी मैदान है। स्कूल के पुराने भवन का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर गंगा मार्ग काे चौड़ा किया जाएगा। इससे आवागमन में हो रही दिक्कत के साथ ही जाम से भी निजात मिलेेगी।
तिगरी स्थित स्कूल का भवन गंगा मार्ग किनारे है। इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खेल का मैदान नहीं हैै। इस कारण स्कूल के विद्यार्थियों को खेलने कूदने में दिक्कत सामने आती है। इसके अलावा स्कूल के भवन के कारण गंगा मार्ग खासा संकरा है। अमावस्या और पूर्णिमा पर जाम लग जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले में दिक्कत और अधिक होती है।
संकरे मार्ग को चौड़ा करने और विद्यार्थियों को खेलने का मैदान मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए बराबर में ही नया भवन बनाया जा रहा है। जिसमें एक कमरा और शौचालय बनेगा। बाकी बच्चों के खेलने का मैदान रहेगा। उधर नया भवन बन जाने के कारण स्कूल के पुराने भवन से करीब छह मीटर भूमि सड़क के लिए छोड़ी जाएगी। जिससे गंगा मार्ग जो इस समय करीब पांच मीटर चौड़ा है, वह 11 मीटर चौड़ा हो जाएगा। जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेेगी। स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ.जोगेंद्र सिंह ने बताया कि नया भवन बन जाने से गंगा का संकरा मार्ग चौड़ा होगा और खेलने के लिए मैदान मिलेगा। स्कूल की सूरत ही बदल जाएगी। अमावस्या और पूर्णिमा पर तिगरी में जाम नहीं लगेगा। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं को संकरे मार्ग से निजात मिलेगी।