{"_id":"682ce1b64f8a616a66004ebb","slug":"the-problem-of-electricity-overloading-will-be-solved-in-the-district-with-rs-15-crore-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140262-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 15 करोड़ रुपये से जिले में दूर होगी बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 15 करोड़ रुपये से जिले में दूर होगी बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या
Wed, 21 May 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 21 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। जिले में बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। खजूरी स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन बिजलीघर में 160 एमवीए क्षमता का नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जो अगले महीने से चालू हो जाएगा। इससे जिले के 33/11 केवीए के 12 उपकेंद्रों और ट्रांसमिशन के पांच बिजलीघरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
रजबपुर क्षेत्र के खजूरी में स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन बिजलीघर में पहले से ही 160-160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन दोनों ही लंबे समय से ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे हैं। इस वजह से ट्रांसमिशन के पांच बिजलीघरों को मांग के अनुसार आपूर्ति देने में परेशानी हो रही है। साथ ही जिले के 33/11 केवीए के 12 उपकेंद्रों को भी पर्याप्त बिजली देने में कठिनाई आ रही है।
इस स्थिति को देखते हुए बिजलीघर में तीसरा ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रांसफार्मर सितारगंज से मंगाया गया है और इसकी लागत 15 करोड़ रुपये है। मार्च में ट्रांसफार्मर बिजलीघर में पहुंच चुका था, जिसके बाद उसके फाउंडेशन का निर्माण कार्य किया गया। अब ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीओ ट्रांसमिशन के अनुसार, यह नया 160 एमवीए ट्रांसफार्मर जून के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। इसके चालू होते ही जिले में बिजली की ओवरलोड की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
जिले के 132 केवीए के पांच बिजलीघरों को मिलती है खजूरी से आपूर्ति
गजराैला। खजूरी स्थित 220 केवीए का ट्रांसमिशन बिजलीघर जिले का सबसे बड़ा बिजलीघर है। यहां से जिले के 132 केवीए के गजरौला, बछरायूं, अमरोहा और कोठी खिदमतपुर बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके अतिरिक्त काफूरपुर स्थित रेलवे के 132 केवीए बिजलीघर को भी इसी बिजलीघर से आपूर्ति दी जाती है।
वर्तमान में खजूरी बिजलीघर की क्षमता सीमित होने के कारण इन पांचों बिजलीघरों को उनकी मांग के अनुसार बिजली आपूर्ति करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। इसके अलावा रजबपुर, देहरा मिलक, भवालपुर, नेकपुर, जलालपुर कलां, शहवाजपुर, जोया, धनौरी माफी सहित 12 उपकेंद्रों को भी खजूरी और उससे जुड़े ट्रांसमिशन बिजलीघरों से ही बिजली दी जाती है।
अब 160 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद इन सभी बिजलीघरों और उपकेंद्रों को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति संभव हो सकेगी। संवाद