{"_id":"66f0bccdde156383f90b3af4","slug":"the-prisoners-condition-deteriorated-while-being-taken-from-bareilly-to-meerut-he-died-in-the-district-hospital-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-126206-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बरेली से मेरठ ले जाते समय बंदी हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बरेली से मेरठ ले जाते समय बंदी हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत
विज्ञापन
अमरोहा।
जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों के आरोपों में जेल बंद नामे अली की अमरोहा जिला अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, उसकी बरेली जेल में तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे मेरठ रेफर किया गया था। पुलिस उसे उपचार के लिए मेरठ ले जा रही थी कि अमरोहा आते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।
एएसपी राजीव कुमार के मुताबिक बदायूं जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी नामे अली जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट मामलों में नामजद था। सीजेएम बदायूं के आदेश के बाद आरोपी को बरेली जेल में भेजा गया था। वह हाई ब्लड प्रेशर और शुगर का मरीज था। बरेली की जेल में भी उसका इलाज चल रहा था। 20 सितंबर यानी शुक्रवार की रात बरेली जेल में उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। इस पर बरेली पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकाें ने उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया। शनिवार सुबह जिला गार्द द्वारा सरकारी एंबुलेंस से नामे अली को मेरठ ले जाया जा रहा था। अमरोहा पहुंचते-पहुंचते उसकी तबीयत और बिगड़ गई। ऐसे में एंबुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट की सलाह पर उसे अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद अमरोहा में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को बरेली भेज दिया गया।