फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The pre-board exams will be conducted using reserve question papers.

Amroha News: रिजर्व प्रश्नपत्रों से होंगी प्री बोर्ड की परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The pre-board exams will be conducted using reserve question papers.
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा मूल परीक्षा के पैटर्न पर ही कराई जाएगी। इसके लिए बीते वर्षों में बचे यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजर्व प्रश्नपत्रों का उपयोग किया जाएगा। जरूरत के अनुसार विद्यालयों को प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2025 में माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्रश्नपत्र के डबल सेट आए थे। इसमें से प्रश्नपत्र का एक सेट परीक्षा में उपयोग किया गया। जबकि प्रश्नपत्र के दूसरे सेट बोर्ड द्वारा सुरक्षित रखे गए थे। उन्हीं प्रश्नपत्र से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रीबोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को तैयारियां कराई जा रही है। बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड की परीक्षा से बच्चों को अपनी तैयारियों का आकलन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed