{"_id":"6af8c1b8f2675f2e790cbb12","slug":"the-police-will-keep-a-close-watch-on-every-nook-and-corner-of-the-fair-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177794-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, छेड़खानी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, छेड़खानी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसपी लखन सिंह यादव और डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने मेला परिसर स्थित कोतवाली में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका प्रभावी पालन करने को कहा।
अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी स्थल पहुंचें और साफ वर्दी में अनुशासन बनाए रखें। अपनी तैनाती और जिम्मेदारियों की जानकारी रखें तथा श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करें। चप्पे-चप्पे पर नजर रखें।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। महिला श्रद्धालुओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तत्पर रहने को कहा। किसी भी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देकर मौके पर आवश्यक कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण, टॉर्च और जरूरी संसाधन साथ रखने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।