{"_id":"6af8c1645bf062645b0f57d6","slug":"even-after-three-years-the-situation-in-the-villages-incorporated-into-the-municipality-remains-unchanged-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177829-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन साल बाद भी नहीं बदली नगर पालिका में शामिल गांवों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन साल बाद भी नहीं बदली नगर पालिका में शामिल गांवों की तस्वीर
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका सीमा विस्तार के तीन साल बाद भी पालिका में शामिल हुए गांवों की तस्वीर नहीं बदल सकी है। ग्रामीणों को शहरी सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन आज भी सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें टूटी हैं तो नालियां चोक होने से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। रात में रास्तों पर अंधेरा पसरा रहता है।
वर्ष 2023 में नगर पालिका चुनाव से पहले आसपास की ग्राम पंचायतों के 45 गांव पालिका सीमा में शामिल कर अलग-अलग वार्डों का हिस्सा बनाए गए थे। लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हालात जस के तस हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मसूदपुर नवादा, रायपुर खुर्द और रामपुर घना का जायजा लिया। तीनों गांवों में सड़कों पर कीचड़ और सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। कई जगह पथ प्रकाश व्यवस्था ठप है। पेयजल के लिए बनाए जा रहे ओवरहेड टैंकों का निर्माण भी अधूरा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वार्ड बने, लेकिन नहीं बदली गांवों की तस्वीर
नगर पालिका में शामिल गांवों को वार्ड का दर्जा मिलने के बाद लोगों को शहरी सुविधाओं और विकास की उम्मीद जगी थी। उम्मीद थी कि सड़क, नाली, पेयजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन कई नए वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से लोगों में नाराजगी है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दौरान होती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड तो बन गए, लेकिन सुविधाओं के मामले में गांवों की स्थिति अब भी पहले जैसी ही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पालिका में शामिल हुए थे ये गांव
नगर पालिका सीमा विस्तार के दौरान खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक मोहम्मदी, मोहनपुर नाजिब जनूब, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अलहेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर, अली मोहम्मदपुर, मकसूदपुर, पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशोपुर, एवजाबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, रायपुर कला, उकसी, अहरोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, महुवा, दूल्हापुर, दाऊद सराय, पंजू सराय, जलालपुर नरायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़ा, अकबरपुर पट्टी, महमूदपुर जत्ती, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा सईद और चकगढ़मल समेत कई गांवों को नगर पालिका सीमा में शामिल किया गया था। इन गांवों के लोगों को अब भी शहरी सुविधाओं का इंतजार है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्रामीण बोले....
गांव में पानी की टंकी का निर्माण कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद भी जलापूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीण आज भी पानी के लिए परेशान हैं।- जीशान, मसूदपुर नवादा
-- -- -- -
नगर पालिका में शामिल किए जाने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और सड़कें भी जर्जर पड़ी हैं। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पालिका में शामिल होने के बाद गांव का विकास होगा, लेकिन अब तक कोई लाभ नहीं मिला। मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।- नईम, मसूदपुर नवादा
-- -- --
गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। न तो अच्छी सड़कें हैं और न ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था। पालिका में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन अब तक कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। केवल आश्वासन मिल रहे हैं। पेयजल के लिए टंकी का निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। - शेर सिंह, रायपुर खुर्द
-- -- --
गांव में पेयजल टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। जलापूर्ति व्यवस्था खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है और गलियों में प्रकाश का इंतजाम नहीं है। नगर पालिका में शामिल होने के बावजूद ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।- रामलाल, रायपुर खुर्द
-- -- -- -- -- -- --
गांवों में विकास कार्य कराने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टूटी सड़कों, नालियों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उन्हें भी ठीक कराया जाएगा।
- दिनेश कुमार, ईओ, नगर पालिका अमरोहा