फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The police station was surrounded when the girl was not found.

Amroha News: किशोरी के न मिलने पर घेरा थाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The police station was surrounded when the girl was not found.
नौगांवा सादात(अमरोहा)। बीस दिन से लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने पिपली-नौगांवा सादात रोड जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लापरवाही बरतनी का आरोप लगाया। बाद में परिजन नौगांवा थाने पहुंचे और यहां भी जमकर हंगामा किया। किशोरी को जल्द बरामद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ये मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर अनुसूचित जाति के मजदूर का परिवार रहता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी 16 नवंबर को घर से बिना बताए चली गई थी। घर से जाने से पहले किशोरी ने अपने ताऊ के मोबाइल से दो नंबरों पर काफी देर तक बात की थी। ट्रूकॉलर पर मोबाइल नंबर वाले युवक का नाम राजकुमार आ रहा था। परिजनों ने काफी प्रयास किया लेकिन उन नंबरों पर संपर्क नहीं हो सका। इस मामले में किशोरी के चाचा ने मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही अनहोनी की आशंका जताई थी। तभी से पुलिस किशोरी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे किशोरी के परिजनों ने पीपली-नौगांवा सादात रोड को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चौकी प्रभारी पर आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझने का प्रयास किया। पुलिस के बुलाने पर 12 बजे परिजन नौगांवा सादात थाने पहुंचे। यहां भी परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों के सामने ही हिरासत में लिए गए मुस्लिम युवक से पूछताछ की। युवक ने फोन पर बात करना तो कबूल कर लिया, लेकिन किशोरी को ले जाने की बात से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही किशोरी को बरामद करने का दावा करते हुए परिजनों को समझाकर घर भेज दिया। परिजनों ने भी जल्द ही किशोरी के बरामद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed