फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The police ran on the news of the woman being shot dead in a quarrel, the rumor came out

झगड़े में महिला की गोली मार कर हत्या की झूठी खबर पर दौड़ी पुलिस, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The police ran on the news of the woman being shot dead in a quarrel, the rumor came out
अमरोहा। पचास किलो धान को लेकर महिलाओं में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक महिला घायल हो गई। थोड़ी देर में घायल हुई महिला की गोली मारकर हत्या करने की खबर फैल गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। महिला की हत्या की सूचना झूठी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा गांव का है। एक परिवार ने गांव के किसान के खेत को बटाई पर लिया था, जिसमें धान की फसल उगाई थी। शुक्रवार की सुबह खेत में ही धान झाड़ने का काम चल रहा था। इस दौरान धान का बंटवारा भी साथ-साथ हो रहा था। धान के बंटवारे को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। महिलाओं के पतियों में भी लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में गुल मोहम्मद की पत्नी मुनीसा घायल हो गई, लेकिन पुलिस को सूचना दी गई कि झगड़े में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। विवाद में महिला की हत्या की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने उस वक्त राहत की सांस ली, जब हत्या की खबर झूठी निकली। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में झगड़े में महिला की हत्या की झूठी खबर मिली थी। महिला झगड़े में घायल हुई है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed