फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The person who went fishing drowned in the Ganges

मछली पकड़ने गया व्यक्ति गंगा में डूबा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
The person who went fishing drowned in the Ganges
हसनपुर। क्षेत्र के गांव में साथियों के साथ गंगा किनारे मछली पकड़ने गया 50 वर्षीय एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश करने पर उसका शव बरामद किया गया। बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी सोमपाल (50) गांव के ही जसवंत और कुलदीप के साथ गुरुवार शाम को गांव गंगानगर के नजदीक गंगा में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इस बीच वह जैसे ही पानी में घुसे। गहरे पानी में जाकर सोमपाल डूब गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब आठ बजे शव बरामद हुआ। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव गांव लेकर आए। बाद में बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे तीन बेटे एवं दो बेटी छोड़े हैं। एक बेटा कुछ दिन पहले ही पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ है। उसकी अभी ट्रेनिंग चल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed