फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The person who gave shelter in the house, he himself killed the property dealer

Amroha News: जिसे दी घर में शरण, उसने ही ले ली प्रॉपर्टी डीलर की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
The person who gave shelter in the house, he himself killed the property dealer
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर ने जिस युवक को अपने घर में रहने की जगह दी। उसी ने उनकी जान ले ली। घटना से हर कोई हैरान है। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है। किराएदार अर्जुन ने दोपहर करीब 12:30 बजे वारदात को अंजाम दिया। उस विक्रम सिंह औद्योगिक पुलिस चौकी के पास एक फैक्टरी को जाने वाले रास्ते पर जा रहे थे।
करीब दस साल पहले गजरौला क्षेत्र के चकनवाला गांव से आकर नगर में बसे विक्रम सिंह ने मोहल्ला मायापुरी में अपना घर बनाया। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया। करीब पांच महीने पहले बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव ऊमरा बुजुर्ग निवासी अर्जुन ने उनके घर में किराए पर कमरा लिया। आसपास के लोगों का कहना है कि विक्रम सिंह अपने किराएदार अर्जुन को परिवार का सदस्य मानते थे। इसलिए उस पर भरोसा करते थे। प्रॉपर्टी के मामलों में उसे अपने साथ ले जाते थे।
विज्ञापन

मगर जब लोगों को पता चला कि किराएदार युवक ने मकान मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी है, हैरत में रह गए। लोग कह रहे हैं कि जिसने उसे शरण दी, उसकी ही जान ले ली। उधर पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वारदात को अंजाम देकर तमंचा लहराता जा रहा था आरोपी
गजरौला। प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाग निकला। वह चौपला की तरफ जा रहा था। उसके हाथ में तमंचा देख हर कोई सहम गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। तुरंत पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए इलाके की नाकाबंदी कर दी। वह चौपला चौकी के निकट पुलिसकर्मियों के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
घटना के बाद खंगाले आसपास के सीसीटीवी कैमरे



गजरौला। मायापुरी मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की खबर थोड़ी ही देर में इलाके में फैल गई। जिसने भी सुना, वह घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा। सूचना पाकर एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। फोन कर फील्ड यूनिट बुलाई। उसने सबूत एकत्र किए। एएसपी व सीओ ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें हत्यारोपी की तस्वीर कैद हो गई हो। घटना स्थल के सामने एक निजी औद्योगिक इकाई के कैमरे चेक किए।

घर में छोड़ गए थे मोबाइल



गजरौला। विक्रम सिंह की पत्नी कश्मीरी देवी को हत्या की सूचना नहीं दी गई। बल्कि उनको बताया गया कि उनके पति को गोली मार दी गई है। जिसकी जानकारी मिलने पर वह पड़ोसी महिला और मोहल्लेवासियों के साथ घटना स्थल पर आईं। यहां पुलिस बल काे देख समझ गईं कि क्या माजरा है। वह विलाप करते हुए कह रही थीं कि सुबह जब उनके पति घर से निकल रहे थे उनसे मोबाइल ले जाने के लिए कहा था, लेकिन वह मोबाइल घर पर छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed