{"_id":"6849e72ec540b46cc4077e36","slug":"the-people-of-qutubpur-threatened-mass-exodus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141643-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुतुबपुर के लोगों ने दी सामूहिक पलायन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुतुबपुर के लोगों ने दी सामूहिक पलायन की धमकी
Thu, 12 Jun 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
कुतुबपुर हमीदपुर के लोगों पर वन विभाग की कार्रवाई के बाद ऑल इंडिया सैनी सभा के पदाधिकारी ग्रामीणों के समर्थन में उतर आए हैं। गांव में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि ग्रामीण पर कार्रवाई करके वन विभाग ने अपनी लापरवाही पर पर्दा डाला है। अब ग्रामीणों ने सामूहिक पलायन की धमकी दी है।
बुधवार को कुतुबपुर हमीदपुर के ग्राम प्रधान बृजेश सैनी की अध्यक्षता में ऑल इंडिया सैनी सभा की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि गांव के जंगल में कई दिन से तेंदुआ देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हुए। तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला। जबकि, सात जून को खेतों पर काम कर रहे छह लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद संदिग्ध हालात में हुई में तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को फंसा दिया।
आरोप लगाया कि वन विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई अपनी लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए की है। घायल छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सैनी समाज के लोगों पर मुकदमा लिखवाकर मनमानी की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चला रहा तो समाज के लोग सामूहिक पलायन करेंगे। इस दौरान शीशराम सिंह सैनी, हुकम सिंह सैनी, राजपाल सैनी, गौरव सैनी, कामेश सैनी, अक्षय कुमार, सतपाल सिंह, श्याम सिंह, नेपाल सिंह मौजूद रहे।