फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The path of 11 villages settled in the island was closed due to the tussle of two departments

दो विभागों की खींचतान में बंद हुआ टापू में बसे 11 गांवों का रास्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The path of 11 villages settled in the island was closed due to the tussle of two departments
दो सिंचाई विभाग और उत्तर प्रदेश सेतु निगम की आपसी खींचतान में गंगा और रामगंगा पोषक नहर के टापू में बसे 11 गांवों का रास्ता बंद कर दिया है। रामगंगा पोषक नहर में पानी छोड़ा जाने के बावजूद पैंटून चालू नहीं किया गया। सिंचाई विभाग का कहना है कि सेतु निगम द्वारा पिलर को भूमि में पहुंचाने के लिए खोदी गई मिट्टी का ढेर लगा होने के कारण पैंटून पुल को जोड़ने में दिक्कत सामने आ रही है, जबकि सेतु निगम के अधिकारी-कर्मचारी कहते हैं कि पैंटून पुल अस्थाई बनाया जाता है। दूसरी जगह पर अप्रोच मार्ग बनाकर पुल चालू करना चाहिए। दोनों की खींचतान में पैंटून पुल चालू नहीं होने के कारण ग्रामीण नावों से पार उतरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के दर्जन भर गांव गंगा और रामगंगा पोषक नहर के टापू में बसे हैं। गांवों में बरसात के सीजन और बाढ़ के दौरान रास्ते बंद हो जाते हैं। नाव के जरिए ही ग्रामीण गजरौला, मंडी धनौरा और अन्य स्थानों को आते जाते हैं। बाढ़ का सीजन खत्म हो जाने के दो महीने बाद दिसंबर में रामगंगा पोषक नहर पर चकनवाला सामने हर साल पैंटून पुल चालू कर दिया जाता है। जिससे लोग ट्रैक्टर ट्राली आदि लेकर नहर को पार होते हैं। चीनी मिलों और क्रय केंद्रों पर अपना गन्ना आदि डालते हैं।
विज्ञापन

जून आखिरी सप्ताह में हर साल पैंटून पुल को हटा दिया जाता है। इसके बाद नाव का रास्ता रह जाता है। ग्रामीणों के आवागमन सुगम करने को मंडी धनौरा विधायक राजीव तराराके प्रयास से चकनवाला सामने रामगंगा पोषक नहर पर पक्का पुल बनाया जा रहाहै। जिसका निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम कर रहा है। पुल के कई गोले ( पिलर ) का आधे से अधिक निर्माण हो गया है। इसी के बराबर में पैंटून पुल बनाया जा रहा है। उसके दोनों तरफ अप्रोच मार्ग भी बन गए हैं। सेतु निगम द्वारा पिलर को नीचे पहुंचाने के लिए भूमि को खोदकर लिए निकाली गई मिट्टी काटीला जैसा बन गया है, जो पैंटून पुल को चालू करने में रोड़ा बना है, जबकि इस समय नहर मेंपानी भी छोड़ दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कहते हैं कि सेतु निगम अपना मलबा हटाए तो पुल को चालू कर दिया जाए। उधर सेतु निगम का कहना है कि पैंटून पुल अस्थाई बनाया जाता है। अगले सीजन में जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस बार कहा गया था कि वह पक्के पुल से कुछ दूर पैंटून पुल बनाए, लेकिन सुनी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजरौला। टापू में बसे शीशो वाली के ग्राम प्रधान हरपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, जाट वाली के देवेंद्र, टीका वाली के नानक सिंह, भुड्डी वाली निवासी झंगीर सिंह, दारानगर के डॉ.मंगत सिंह और चकनवाला निवासी महाश्य जयचंद्र सिंह, अमित बैंसला, राजवीर सिंह भाटी, श्रीपाल सिंह, अनिल भाटी, गौतम सिंह नागर का कहना है कि दो विभागों की खींचतान में परेशानी ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। शीशो वाली, दारानगर, जाटों वाली, टीकों वाली, भुड्डी वाली, विशावली, रमपुरा, लंगड़े वाली, देवी वाली, लाला वाले घेर, सुल्तानपुर, ढाकों वाली गांवों के ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया है। बस नाव का ही रास्ता रह गया है, लेकिन नाव पर न तो गन्ना उतारा जा सकता और न ही अन्य कोई भारी सामान। जबकि इस समय गन्ने की छिलाई चल रही है। दूसरा रास्ता शेरपुर ढ्यौटी के सामने है। जहां कर आने जाने में 20 से 30 किमी का फेर अधिक लगता है। दो विभागों की खींचतान का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है।
यह कहते हैं सिंचाई विभाग के अधिकारी
सेतु निगम द्वारा बाह नाला पर पक्का पुल बनाया जा रहा है। पुल केलिए पिलर निर्माणको खोदी गई मिट्टी का ढेर लग गया है। जिसका टीला सा बन गया है। इसी के कारण पैंटून पुल चालू नहीं किया जा सका है, जबकि इस समय नहर में पानी भी आ गया है। लोगों का रास्ता बंद हो गया है-जयंती प्रसाद सुमन एसडीओ, सिंचाई खंड मुरादाबाद उपखंड द्वितीय अमरोहा।

पैंटून पुल अस्थाई बनाया जाता है। जहां पर पैंटून पुल बनता था, उसके अप्रोच मार्ग के सामने पक्का पुल बन रहा है। पैंटून पुल का अप्रोच मार्ग बनाए जाने से पहले सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से कहा गया था कि वह कुछ दूर बनाएं। मगर उन्होंने अपना स्थान नहीं बदला। क्योंकि दूसरी जगह अप्रोच मार्ग बनाने पर उनको खर्च अधिक करना पड़ता।-संतोष कुमार यादव सहायक अभियंता सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed