फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The parents beat up the in-laws, created a ruckus in the police station

मायके वालों ने ससुरालवालों से की मारपीट, थाने में किया हंगामा फूटा मायके वालों का आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

मायके वालों ने ससुरालवालों से की मारपीट, थाने में किया हंगामा गजरौला (अमरोहा)।मां-बेटी की हत्या की सूचना पाकर मायके वाले कांकाठेर पहुंच गए।उनके आने से पहले ही पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी पर भिजवा दिया था, जिसको लेकर वे नाराज थे।

विज्ञापन
The parents beat up the in-laws, created a ruckus in the police station

विस्तार

मायके वालों ने ससुरालवालों से की मारपीट, थाने में किया हंगामा
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। मां-बेटी की हत्या की सूचना पाकर मायके वाले कांकाठेर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालवालों के साथ मारपीट करते हुए थाने में हंगामा किया। उनके आने से पहले ही पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी पर भिजवा दिया था, जिसको लेकर वे नाराज थे। उन्होंने दोनों के शव मंगाने की मांग की।
शनिवार की रात किसी समय कांकाठेर निवासी मिथलेश व उसकी बेटी यशी की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या की खबर मिलते ही मायके वाले कांकाठेर को रवाना हो गए, लेकिन उनके आने से पहले ही पुलिस ने मां-बेटी के शव प्राइवेट एंबुलेंस के जरिए मोर्चरी भेज दिया था। जिससे मायके वालों का गुस्सा फूट गया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। किसी तरह उनको समझा कर शांत किया। उधर मायके वालों में महिलाएं और कुछ लोग गजरौला आ गए। यहां उन्होंने पुलिस से पूछा कि मां-बेटी के शव कहां हैं। जिससे वह देख सके। पुलिस ने शव मोर्चरी पर भेजे जाने की बात कही। इसके बाद मृतका के परिजन आक्रोशित हो गए। बोले उनके आने तक इंतजार करना चाहिए था। थाने के सामने जाम लगाकर बैठ गए। इससे पुलिस हरकत में आई। सीओ ने जाम की सूचना मिलते ही तुरंत थाना प्रभारी को गजरौला थाने भेजा। जाम लगाकर बैठे लोगों और महिलाओं को किसी तरह समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

घर में रखी रह गई आलू बैंगन की सब्जी
गजरौला। मृतका मिथलेश व उसकी बेटी यशी ने शनिवार की रात आलू बैंगन की सब्जी बनाई थी। खाना भी मिट्टी के चूल्हे पर बनाया था। इसके बाद खाना खाया। दोनों के भोजन करने के बाद कुछ रोटियां बच गई थीं। सुबह हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को आलू बैंगन की सब्जी व रोटियां रखी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed