फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Paigam-e-Aman Committee has expressed concern over two incidents involving the hurting of religious sentiments.

Amroha News: पैगाम-ए-अमन कमेटी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के दो मामलों पर जताई चिंता

Sun, 28 Jun 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 28 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The Paigam-e-Aman Committee has expressed concern over two incidents involving the hurting of religious sentiments.
अमरोहा। पैगाम-ए-अमन कमेटी की बैठक में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े दो मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दोनों मामलों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को कमेटी के चेयरमैन हाजी मंसूर अहमद एडवोकेट के कोट स्थित आवास पर अध्यक्ष हाजी खुर्शीद अनवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन शाहरुख खान एडवोकेट ने किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान नाजिया इलाही खान द्वारा हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और हजरत आयशा रजियल्लाहु अन्हा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की जानकारी सामने आई है। कमेटी ने आरोप लगाया कि यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। बैठक में गाजियाबाद के एक अन्य मामले पर भी चर्चा हुई। कहा कि अनिल यादव नाम के व्यक्ति द्वारा मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं। कमेटी ने इस मामले में भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाए। इस दौरान कानूनी सलाहकार शाहरुख खान एडवोकेट, कासिम खान, कमर नकवी, अली इमाम रिजवी एडवोकेट, मोहम्मद यासिर अंसारी एडवोकेट, सरकार आलम, इकबाल जज्बा, इकराम जैदी, गुफरान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed