{"_id":"690d0b013c7a865a9b09ada3","slug":"the-only-brother-of-five-sisters-was-murdered-his-body-was-found-in-a-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-151068-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पांच बहनों के इकलौते भाई की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पांच बहनों के इकलौते भाई की हत्या, खेत में मिला शव
Fri, 07 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
गजरौला (अमरोहा)। गांव चौबारा निवासी आकाश कुमार (25) की बृहस्पतिवार को नुकीली वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव लहूलुहान हालत में गांव के बाहरी छोर पर बनी पानी की टंकी के पास खेत में शाम पांच बजे मिला। युवक पांच बहनों का इकलौता भाई था।
गांव चौबारा गजरौला के मोहल्ला भानपुर खालसा से सटा है। गांव निवासी जसवंत सिंह जोगी एक डेयरी में ठेकेदार के अधीन काम करते हैं। जसवंत सिंह ने बताया कि उनका बेटा आकाश बृहस्पतिवार सुबह घर से निकला था। दोपहर 1.30 बजे फोन पर बात हुई थी। आकाश ने बताया था कि वह तिगरी मेले में है। जसवंत के मुताबिक फोन पर आवाज आ रही थी कि वह दोस्तों के साथ था। इसके वह अपने काम में लग गए।
एक लाइनमैन की सूचना पर शाम करीब पांच बजे आकाश का शव गांव के ही व्यक्ति के खेत में पड़ा मिला। खेत चौहड़पुर व कटाई जाने वाले मार्ग किनारे गांव के बाहरी छोर पर है। पास ही पानी की टंकी है। आकाश के माथे पर किसी नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया था। घाव दिखाई दे रहा था। उसके कपड़े खून से लथपथ थे।
विज्ञापन
पेट समेत शरीर के अन्य हिस्से पर भी पिटाई के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। मृतक की जेब में ही उसका मोबाइल मिला है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
बाइक के सहारे की जा रही आरोपियों की तलाश
सीएचसी में आए चौबारा के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आकाश को उन्होंने घटना से करीब डेढ़ घंटे पहले कुछ युवकों के साथ बाइक पर बैठा देखा था। युवक कौन थे और कहां के रहने वाले हैं, उनको जानकारी नहीं है। वहीं, कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि युवक की जान-पहचान चौहड़पुर के युवकों से थी। पुलिस के अनुसार, खेत से एक बाइक भी मिली है, जो हत्यारोपियों की बताई जा रही है। बाइक के सहारे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लाइनमैन ने फोन कर जानकारी दी तो दौड़े परिजन
गजरौला। गांव चौबारा निवासी आकाश कुमार (25) का शव गांव के बाहरी छोर पर एक खेत में पड़ा मिला। नुकीली वस्तु से प्रहार कर युवक की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास से गुजर रहे एक लाइनमैन ने खेत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को फोन कर इसकी जानकारी दी।इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर परिजनों की इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से उसकी पांच बहनों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मां कई बार बेसुध हो चुकी हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदार परिजनों को दिलासा देते रहे।
काफी देर तक पड़ा रहा घटना स्थल पर युवक का शव
बाइक सवारों ने जिस युवक आकाश की हत्या कर उसका शव फेंका, वह काफी देर तक घटना स्थल पर पड़ा रहा। सीएचसी में जमा भीड़ में शामिल कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि लाइनमैन ने काफी देर तक उसे पड़ा देखा तो गांव के लोगों को फोन किया। उधर, घटना स्थल से लग रहा था कि हत्यारोपियों ने अन्य स्थान पर उसकी हत्या की और उसके बाद शव को गांव के पास फेंक दिया। ग्रामीणों के मुताबिक जहां उसका शव मिला, वह स्थल गांव से अधिक दूर नहीं है। इसलिए वहां पर वारदात को अंजाम देकर आरोपियों का भाग जाना संभव नहीं था।