फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The one who got knowledge got everything in the world: Maulana

जिसे इल्म मिल गया उसे दुनिया में सबकुछ मिल गया: मौलाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
The one who got knowledge got everything in the world: Maulana
सैदनगली। नगर के मोहल्ला सादात के इमाम बारगाह दादे हिमायत अली मे पांचवें इमाम हजरत मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम की यौमे विलादत पर एक जश्न का आयोजन हुआ। तकरीर करते हुए मौलाना ने कहा कि दुनिया में जिसे इल्म मिल गया। समझो उसे सबकुछ मिल गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात जश्न का आगाज अम्मार हैदर रिजवी ने हदीसे किसा की तिलावत से किया। डॉ. लईक हैदर बाकरी ने खुदा की हम्द व नाते रसूल पढ़ी। नाते नबी के बाद रियाजुल हसन, गुलाम हैदर रिजवी, मुहम्मद अब्बास, वफा हैदर, हसन मेहदी, शबीह हैदर, मिसाल अब्बास, मुहम्मद शुजा, हैदर अब्बास आदि शायरों ने इमाम बाकिर की शान में कलाम पढ़े। मौलाना कम्बर अली ने तकरीर में बताया कि पांचवें इमाम का नाम मोहम्मद है और मशहूर लकब बाकिर है। इमाम ने इल्म हासिल करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। जिसे इल्म मिल गया उसे सब कुछ मिल गया और जिसे इल्म न मिला तो समझो उसे कुछ नहीं मिला। मौलाना ने दुआ कराकर जश्न का समापन किया।| इस मौके पर रियाज हैदर, मुहम्मद साकिब, अयाज हैदर, मुहम्मद स्वालेह, तनवीर अब्बास, रिजवान हैदर, मजाहिर हुसैन, हैदर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed