{"_id":"665e5a09144b99726e085bc6","slug":"the-observer-took-stock-of-the-vote-counting-arrangements-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-119752-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेक्षक ने लिया मतगणना की व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेक्षक ने लिया मतगणना की व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन
अमरोहा। आज होने वाली मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को पूरा दिन अधिकारी मंडी स्थल पर डेरा डाले रहे। सामान्य प्रेक्षक राहुल शर्मा एवं डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। प्रेक्षक ने मतगणना स्थल पर होने वाली पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग एवं कंंट्रोल रूम के बारे में जानकारी ली।
डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं प्रेक्षक राहुल शर्मा ने मतगणना स्थल का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मीडिया सेंटर, कंट्रोल रूम, कंप्यूटर फीडिंग के बारे में प्रेक्षक को जानकारी दी। मतगणना स्थल पर अस्थाई अस्पताल का भी दोनों अधिकारियों ने जायजा लेते हुए जरूरी जीवन रक्षक दवाएं, जरूरी चिकित्सा उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के मौजूद रहने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने कहा कि गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी और ओआरएस की व्यवस्था भी रखें। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एएसपी राजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव एवं सभी तहसीलों एसडीएम मौजूद रहे।
-- -- -
एलएसए में दिया गया दूसरे चरण का प्रशिक्षण
सोमवार को लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में मतगणना कार्मिकों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा के निर्देशन में मास्टर ट्रेनरों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चला।
विज्ञापन
-- -- -
मतगणना कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं शिकायत
मतगणना कंट्रोल रूम के प्रभारी एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने बताया कि मतगणना स्थल पर बने कंट्रोल रूम में मतगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मंडी परिसर में ही राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के निकट कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका टोल फ्री नंबर 05922 252227 है।
-- -- -- -