फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The nomination process for the Bar Association elections has begun.

Amroha News: बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The nomination process for the Bar Association elections has begun.
महासचिव पद के लिए नामांकन कराते अनुज त्रिवेदी। बार एसोसिएशन
मंडी धनौरा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। साेमवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के लिए एक-एक नामांकन दर्ज कराए गए। अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार-चार पर्चाें की बिक्री हुई है। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। मतदान 31 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश सैनी व महासचिव पद के लिए अनुज त्रिवेदी ने अपना नामांकन कराया है। उन्होंने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए संदीप गुप्ता, मूलचंद त्यागी, अली रफीख व सर्वेश शर्मा ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश सैनी, दिग्विजय सिंह, महीपाल सिंह व पंकज यादव ने भी नामांकन फॉर्म खरीदे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण रस्तोगी व महासचिव पद के लिए हितेश कुमार ने भी नामांकन फॉर्म खरीदे हैं। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। सोमवार को मतदाताओं की सूची बार कक्ष के बाहर चस्पा कर दी गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि एल्डर कमेटी द्वारा 158 मतदाताओं की सूची जारी की गई है। वकीलों से संपर्क शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed