{"_id":"6813d7ca92de5626670b072d","slug":"the-mystery-of-finding-the-dead-body-of-a-woman-in-the-coat-cover-has-not-been-solved-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139105-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोट के कवर में महिला का शव मिलने के रहस्य से नहीं उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोट के कवर में महिला का शव मिलने के रहस्य से नहीं उठा पर्दा
Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। महिला की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। महिला का शव गन्ने के खेत में कोट के कवर में मिला था, जो कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। भट्ठा व फैक्टरी पर काम करने वाले बाहरी मजदूरों के जरिये शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव मिलने के 36 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के हासमपुर गांव के लोग बुधवार दोपहर खेत पर जा रहे थे। उन्होंने गन्ने के खेत में एक कोट का कवर पड़ा देखा था, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने कवर की चेन खोलकर देखी तो उसमें महिला का शव था, जो कई दिन पुराना था और सड़-गल चुका था। पुलिस के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव ने जांच पड़ताल की थी, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस ने मुरादाबाद मंडल के सभी थानों को महिला के शव की फोटो भेजकर गुमशुदगी से मिलान कराने के लिए कहा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी अमित कुमार आनंद निर्देश पर महिला की हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
खेत में मिला था शव
हासमपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को यकीन है कि महिला को यहां फेंकने के लिए आने वाले लोग जरूर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए होंगे।
- जिलेभर में ईंट भट्ठे व फैक्टरी में काम करने वाले बाहरी मजदूरों से महिला की पहचान करने की कोशिश की कर रही है। मृतक महिला देखने में मजदूरी करने वाली लग रही है। इसलिए यह भी हो सकता है कि महिला आसपास के किसी भट्ठे या फैक्टरी में काम करती हो। - राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक