फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The murder of a pregnant woman who went to graze cattle

Amroha : पशुओं को चराने गई गर्भवती महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, जंगल में मिला शव

Mon, 10 Oct 2022 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 03:08 AM IST
विज्ञापन
The murder of a pregnant woman who went to graze cattle
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

आदमपुर थाना क्षेत्र में जंगल में पशुओं को चराने गई एक गर्भवती महिला (30) की हत्या कर दी गई। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव की है। 

विज्ञापन


किसान की 30 वर्षीय पत्नी रोजाना की तरह शनिवार को लगभग दोपहर 3 बजे पशुओं को चराने जंगल में गई थी लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने देर रात तक महिला की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार दोपहर बाद परिजन निकट के गांव सिरसा कला के जंगल में तलाश करते गन्ने के खेत में पहुंचे तो यहां महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई। वह पांच माह की गर्भवती थी। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में मिला है। उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

-सतीश चंद्र पांडे, सीओ हसनपुर

परिजनों ने सोचा कि बरसात की वजह से कहीं रूक गई होगी महिला
शनिवार को जब पशुओं को चराते समय महिला शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सोचा कि बरसात की वजह से कहीं रुक  गई है। जब बरसात हल्की हुई तो परिजन तलाश करने जंगल गए लेकिन बरसात की वजह से तलाश नहीं कर पाए। रविवार को भी बरसात सुबह से ही लगातार हो रही थी। जब दोपहर बाद बरसात हल्की हुई तो परिजनों ने पुनः तलाश शुरू की। निकट के गांव में महिला का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed