{"_id":"651c6f7a061515a85c039ca6","slug":"the-murder-incident-was-captured-in-one-minute-three-second-footage-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-6070-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक मिनट तीन सेकेंड के फुटेज में कैद हुई हत्या की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक मिनट तीन सेकेंड के फुटेज में कैद हुई हत्या की वारदात
Wed, 04 Oct 2023 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मोबाइल की दुकान में बीए के छात्र की नुकीली चीज घोंपकर हत्या के मामले में 1 मिनट 3 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें सबसे पहले असगर अब्बास दुकान में घुसता है। इसके बाद सफेद शर्ट पहने मोहम्मद अली हाथ में डंडा लेकर दुकान में घुसा और मारपीट शुरू कर देता है। तभी शर्ट पहने अमीर आजम मोहम्मद अली के पेट में नुकीली चीज घोंप देता है। इसके बाद मोहम्मद अली के पेट से खून निकलने लगता है। इसके बाद भी मोहम्मद अली दुकानदार अमीर आजम पर डंडे से वार करता है। इसके बाद घायल मोहम्मद अली दुकान के बाहर भागता है। इसके बाद असगर अब्बास और बाद में दुकानदार व उसका साथी भी दुकान के बाहर निकल जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। संवाद
नुकीली चीज से किया हमला
नौगांवा सादात। मोहम्मद अली की हत्या नुकीली चीज यानी सूजा या पेंचकश जैसी वस्तु घोंपकर की गई है। वार से लिवर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। परिजनों ने भी एफआईआर में चाकू घोंपकर हत्या करने की बात कही है। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। संवाद