{"_id":"67ae4e3fe24d707fe802d0e4","slug":"the-municipality-removed-encroachment-from-government-land-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-134273-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पालिका ने सरकारी भूमि \nसे अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पालिका ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया
Fri, 14 Feb 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पालिका क्षेत्र के अली मोहम्मदपुर, हुसैनपुर, माली खेड़ा में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को अधिकारियों ने हटवाया। साथ ही कई स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। नहीं हटाने पर पालिका की टीम अतिक्रमण हटवाएगी। साथ ही कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।
ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि पालिका क्षेत्र के अली मोहम्मदपुर, मालिखेड़ा में नाला निर्माण कराया जा रहा है, जो अतिक्रमण के चलते रुक गया। जांच करने पर पता चला कि कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है।
इसकी जांच के लिए पालिका टीम और लेखपाल को भेजा गया। टीम ने जमीन की पैमाइश की तो स्थिति साफ हो गई। बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर चल रहे काम को रुकवाकर खोदे गए गड्ढ़ों को भरवा दिया। साथ ही जमीन पर कुछ लोगों ने निर्माण करा लिया था, उसे भी हटवा दिया गया। ईओ ने बताया कि अन्य अतिक्रमण करने वाले लोगों को दो दिन का समय दिया गया है। अगर उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका हटवाएगी। साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद