फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The municipality has issued notices to contractors who are delaying the construction work.

Amroha News: पालिका ने निर्माण कार्य में आनाकानी कर रहे ठेकेदारों को थमाए नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The municipality has issued notices to contractors who are delaying the construction work.
गजराैला। 15वें वित्त के डेढ़ करोड़ रुपयों से नगर में विकास कार्य शुरू नहीं करने के कारण पालिका ने 11 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। उनको नोटिस जारी किया है। इनमें कई ठेकेदार ऐसे हैं, जिनको पांच महीने पूर्व टेंडर जारी किए गए थे। ठेकेदारों की मनमानी के चलते नगर और औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य ठहर गए हैं।
विज्ञापन

ईओ ललिता कुमार आर्य ने बताया कि नगर क्षेत्र के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए पालिका को 15वें वित्त से डेढ़ करोड़ रुपये मिले। काम कराने के लिए पालिका ने टेंडर जारी किए। सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास चार कार्य कराने का ठेका है। इसके ठेकेदार को 43,04,279 रुपये से काम कराने हैं। अपोलो कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 11,44,041 रुपये से दो कार्य कराने का ठेका लिया।
विज्ञापन

शिवराज सिंह, भागीरथी कंस्ट्रक्शन, जाकिर हुसैन, देव कांट्रेक्टर, योगेंद्र सिंह कांट्रेक्टर, वीके इंटरप्राइजेज, मानवी सिंह इंटरप्राइजेज, एएच एसोसिएट्स, ओम कंस्ट्रक्शन एवं ट्रेडिंग कंपनी पर एक-एक कार्य कराने का ठेका दिया गया था। इनको 28 जुलाई व 20 सितंबर को काम शुरू करने के आदेश दिए थे। फाजलपुर में रेलवे की पुलिया से फाजलपुर फाटक तक आरसीसी नाला निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र में बिजलीघर के कोने से एफसीआई गोदाम तक सड़क नवीनीकरण, इसी क्षेत्र में मालगोदाम की पुलिया तक और हनुमान मंदिर के निकट नाला निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 28 जुलाई को आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भरतियाग्राम वार्ड में सीसी टाइल्स व नाली निर्माण, इंदिरा चौक के सार्वजनिक शौचालय के पास पुलिया का काम शुरू नहीं किया, 28 जुलाई को टेंडर जारी किए गए। आंबेडकर नगर वार्ड, लोहिया नगर, अवंतिका नगर, संत नगर व अतरपुरा में सीसी टाइल्स कार्य कराने के लिए 20 सितंबर को टेंडर निकाले गए। भरतिया ग्राम वार्ड और चौपला वार्ड में सीसी टाइल्स व नाली निर्माण कार्य का आदेश 28 जुलाई को जारी किया। जिसे तीन महीने होने वाले हैं, लेकिन ठेकेदारों का उदासीन रवैया है। उन्होंने काम शुरू नहीं कराया। इस कारण नोटिस जारी किया गया है। ईओ ने बताया कि 11 ठेकेदारों पर 16 कार्य कराए जाने का ठेका है। वह काम में आनाकानी नहीं कर रहे। इस कारण नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed