फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Municipal Chairman discussed the development of the city with the CM

Amroha News: पालिकाध्यक्ष ने सीएम से शहर के विकास पर की चर्चा

Tue, 24 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 24 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Chairman discussed the development of the city with the CM
अमरोहा। नगर पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शशि जैन लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। उन्होंने सीएम से अमरोहा नगर के रेलवे स्टेशन से श्मशान व कब्रिस्तान की ओर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास और कांठ रोड पर बंद पड़े नाले के निर्माण की मांग की। कहा कि इस नाले के निर्माण से नगर की जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

वहीं तहसील अमरोहा में वर्तमान में संचालित उप निबंधक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) जिसको नवीन कलक्ट्रेट के पास स्थानांतरित किया जा रहा है, को जनहित में नवीन तहसील परिसर गुलड़िया में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वर्तमान क्षेत्र व नव सम्मिलित क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य जैसे सड़क, सफाई, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, नगरीय सौंदर्यीकरण, पार्कों, ओपन जिम, लाइब्रेरी आदि कार्यों को करवाए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही नगर के कूड़े के निस्तारण केलिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत बड़े ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना समेत अनेक कार्याें को कराए जाने की मांग की।

वंदन योजना में चयन उपरांत नगर के श्री वासुदेव तीर्थ पर पालिका द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन के लिए आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी कार्यों को जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ अखिल जैन व निखिल जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed