{"_id":"62507b07f42dfb334e41f0ec","slug":"the-mob-tried-to-enter-the-police-station-to-teach-a-lesson-to-the-killers-gajraula-news-mbd4241212116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों को सबक सिखाने को भीड़ ने की थाने में घुसने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों को सबक सिखाने को भीड़ ने की थाने में घुसने की कोशिश
विज्ञापन
चचेरे भाई संग मिलकर सात वर्षीय भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार मदन, उसकी पत्नी, विपिन और ससुराल वालों के खिलाफ शुक्रवार को लोगों में आक्रोश दिखा। मासूम बच्चे का शव थाने के सामने रख कर लोगों ने हत्यारोपियों को सबक सिखाने के लिए थाने में घुसने की कोशिश की। जाम लगा रही महिलाएं पुलिस के रवैये से खफा हो थाने के गेट पर पहुंच गईं। उनको पुलिसकर्मियों ने थाने में घुसने से रोक दिया।। इस पर पुलिस व महिलाओं के बीच नोकझोंक हुई।
चौहानपुरी मोहल्ला निवासी संजय सिंह के सात वर्षीय बेटे टिंकू उर्फ टिल्लू का शव पोस्टमार्टम के बाद गजरौला पहुंचा तो परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर शव को थाने के सामने रख दिया। हत्यारोपी चाचा मदन के ससुराल वालों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। आधे घंटे तक जाम लगाए रहे। पुलिस कार्रवाई से खफा परिजनों और मोहल्ले के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों में इस कदर आक्रोश था कि वह हत्यारोपी मदन, उसकी पत्नी और विपिन को किसी भी तरह सबक सिखाने को उतारू हो गए। इसके लिए भीड़ में शामिल महिलाओं ने थाने में घुसने की कोशिश की। इससे थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। थाने में घुसने की कोशिश कर रहीं महिलाओं को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी दौड़ कर गेट पर मुस्तैद हो गईं। महिलाओं को किसी तरह रोका गया। इस बीच प्रदर्शनकारी महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं, मगर दीवार बन कर खड़ी हुईं महिला पुलिसकर्मियों ने उनको आगे बढ़ने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित भीड़ के तेवर देख पुलिस अफसर भी यह नहीं समझ रहे थे कि क्या करें। बिजनौर मार्ग से शव हटाए जाने तक भारी संख्या में पुलिस गेट पर मुस्तैद रही।