{"_id":"68265200eb0803c37e0a8ef7","slug":"the-matter-of-ration-dealers-getting-less-ration-dso-did-not-give-clarification-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140009-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों को कम राशन मिलने का मामला : डीएसओ ने नहीं दिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों को कम राशन मिलने का मामला : डीएसओ ने नहीं दिया स्पष्टीकरण
Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्ति विभाग में कोटेदारों को ही कम राशन मिलने के मामले में डीएसओ ने डीएम को दोबारा अपना स्पष्टीकरण नहीं भेजा है। दिशा की बैठक में भी सांसद ने पूर्ति विभाग में चल रहे इस खेल को गंभीरता से लेते हुए कहा था कि इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अफसरों को इसकी कोई परवाह नही हैं।
जिले में शिकायतों के बाद डीएम ने राशन डीलरों को मिलने वाले राशन की जांच कराई थी। जिसमे जांच के दौरान कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आई थी। कोटेदारों को ही गोदाम से राशन कम मिल रहा था। प्रत्येक बोरे का 700 ग्राम वजन कोटेदारों को समायोजित कर नहीं दिया जा रहा था। इस तरह से करीब हर माह 23 लाख रुपये का राशन कोटेदारों को ही कम मिल रहा था।
इस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने डीएसओ रीना सिंह का जबाव तलब किया था। जिस पर डीएसओ ने डीएम को अपना स्पष्टीकरण सौंपा, लेकिन उनके गोलमोल जबाव से डीएम संतुष्ट नहीं हुई। डीएम ने उन्हें फिर से अपना स्पष्टीकरण देने को कहा, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी डीएसओ ने डीएम को अपना स्पष्टीकरण नहीं सौंपा है।
विज्ञापन
13 मई को कलक्ट्रेट में आयोजित हुई दिशा की बैठक में सांसद कंवर सिंह तंवर ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था इससे शासन में भी अमरोहा की छवि धूमिल हुई है। विभाग की और से इसमें रिपोर्ट भी तलब की गई है। हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद गोदाम प्रभारियों ने कोटेदारों से पूरा राशन मिलने का शपथ पत्र लेना भी शुरू कर दिया है।