फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The loving couple reached home after getting married in Arya Samaj, the girl's family protested

Amroha News: आर्य समाज में शादी कर घर पहुंचा प्रेमी युगल, युवती के परिजनों ने जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
The loving couple reached home after getting married in Arya Samaj, the girl's family protested
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

आर्य समाज में शादी रचाकर प्रेमी युगल घर पहुंचा तो वहां आए युवती के परिजनों ने विरोध जताया। परेशान प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने खुद को बालिग बताया। जिसके बाद पुलिस दोनों को सकुशल युवक के घर छोड़ आई।
यह मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान के बेटे का प्रेम प्रसंग पास के ही गांव की एक युवती से चार साल से चल रहा था। इनके प्रेम की जानकारी उनके परिजनों को भी थी। युवती के परिजनों ने सख्ती की तो प्रेमी युगल ने शादी करने का फैसला कर लिया। बुधवार दोपहर बाद प्रेमी युगल अमरोहा स्थित आर्य समाज मंदिर में पहुंचे तथा शादी कर ली। शादी करने के बाद नवविवाहित प्रेमी युगल घर पहुंच गया। युवक के परिजनों ने तो विरोध नहीं किया, लेकिन पास के गांव का होने के कारण युवती के परिजन वहां आ गए और विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देखकर नव दंपती कोतवाली डिडौली पहुंच गए और बताया कि दोनों बालिग हैं। हमने बिना किसी दबाव के शादी कर ली है। अब साथ रहना चाहते हैं। नव दंपती के बयान दर्ज कर पुलिस दोनों को सकुशल उनके घर छोड़ आई। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बयान लेकर प्रेमिका को प्रेमी के साथ उसकी ससुराल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed