फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The list of surplus teachers will be made public, objections can be filed within seven days.

Amroha News: सरप्लस शिक्षकों की सूची होगी सार्वजनिक, सात दिन में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The list of surplus teachers will be made public, objections can be filed within seven days.
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों की सूची सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएसए ने इस संबंध में जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी को पत्र भेजकर विकास खंडवार सूची एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देशों तथा हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। मामला बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन से जुड़ा है। सूची वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद जिन शिक्षकों का स्थानांतरण या समायोजन प्रस्तावित होगा, वह सात दिन के भीतर अपनी आपत्ति ऑफलाइन माध्यम से जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। विकास खंडवार तैयार सूची को जल्द से जल्द एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कराया जाए, ताकि संबंधित शिक्षक समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed