फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The leopard surrounded the laborer who climbed the tree to pluck leaves, the villagers ran away after making noise

Amroha News: हाफिजपुर गांव में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 09 Aug 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 09 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The leopard surrounded the laborer who climbed the tree to pluck leaves, the villagers ran away after making noise
रजबपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में सोमवार को तेंदुए ने छुट्टा बछड़े को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े के अवशेष छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में रहने वाले किसान वृतपाल सिंह सोमवार को अपने साथ अपने गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह के साथ गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। काम करते समय दोनों खेत के दूसरे छोर पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। वहां पर तेंदुआ छुट्टा बछड़े को निवाला बना रहा था। दोनों तेंदुए को देखकर चुपके से वापस लौट आए और ग्रामीणों को तेंदुए की जानकारी दी। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान देखे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव में तेंदुआ है। यह बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed