फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The killers had shot dead the advocate after taking a contract of Rs. 4 lakhs

Amroha News: चार लाख की सुपारी लेकर हत्यारों ने की थी अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

Sat, 04 Jan 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The killers had shot dead the advocate after taking a contract of Rs. 4 lakhs
बहजोई(संभल)। चार लाख रुपये की सुपारी लेकर बहजोई के संभल रोड निवासी अधिवक्ता सत्यपाल सिंह की हत्या की थी। स्थानीय पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस की मदद से अधिवक्ता की हत्या में शामिल आरोपियों अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज निवासी हलवाई लाखन समेत थाना लोधा के गांव नगला मोनी निवासी सुशील व थाना रोरावर की पुलिस चौकी जलालपुर के बराबर वाली गली निवासी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अधिवक्ता सत्यपाल की हत्या के मामले में एएसपी अनुकृति शर्मा व सीओ दीपक कुमार तिवारी की निगरानी में स्थानीय पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों को चेक करने वाली टीम की मदद से आरोपियों को दो जनवरी को सुबह करीब सवा 11 बजे जिला अलीगढ़ निवासी हलवाई लाखन के मिठाई वाले गोदाम से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी हलवाई लाखन ने बताया कि उसने अपनी बेटी तुलसी की शादी करीब तीन वर्ष पहले अधिवक्ता सत्यपाल सिंह के साले गेंदनलाल के बेटे मोहित से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसने मोहित समेत अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया था। दो वर्ष पहले शादी में दिया हुआ दहेज व खर्च हुए रुपये वापस करने की बात पर फैसला हुआ था। फैसले के मुताबिक नौ लाख रुपये मोहित के पिता ने बहजोई के गांव कनेटा निवासी ग्रामीण के पास रखवा दिए थे। मुकदमा वापस लेने पर तय की हुई रकम मिलनी थी। आरोप है कि अधिवक्ता सत्यपाल ने उसे रुपये नहीं मिलने दिए। बाद में जानकारी हुई कि अधिवक्ता की ओर से ही पूरे मामले में पैरवी की जा रही थी। इसके बाद उसने परेशान होकर अलीगढ़ निवासी शंकरदादा से मिलकर चार लाख रुपये की सुपारी दी और आरोपी प्रकाश व सुशील ने 18 दिसंबर को बहजोई पहुंचकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि आरोपियों से एक तमंचा 32 बोर व कारतूस जिंदा समेत आरोपी सुशील से 10 हजार व प्रकाश से 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा समेत इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर रामवीर सिंह, एसओजी प्रभारी दरोगा मनोज वर्मा व सिटी इंचार्ज संजय शर्मा की टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

----

इनसेट

----

बहजोई से अलीगढ़ तक खंगाले गए थे सीसीटीवी कैमरे

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि घटना के बहजोई से लेकर अलीगढ़ तक रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। अलीगढ़ में भी पुलिस कंट्रोल रूप व नगर निगम के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई। लोगों से जानकारी इकट्ठा की गई। तब कहीं जाकर 15 दिन बाद सफलता मिल सकी और अधिवक्ता की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका।

----

बेकसूर निकले नामजद किए गए तीन आरोपी

सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या के बाद परिजनों की ओर से थाना बहजोई के गांव पुरा निवासी गणेश गिरि समेत मधु पंडित तथा जिला अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज निवासी लाखन व उसके बेटे अतुल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छानबीन करने पर घटना के मुख्य आरोपी के रूप में लाखन, प्रकाश, सुशील व शंकरदादा के नाम प्रकाश में आए। इससे साफ हुआ कि नामजद आरोपियों में से गणेश गिरि, मधु पंडित व लाखन का बेटा अतुल बेकसूर हैं।
----
हत्यारों ने पांच दिन तक बहजोई आकर की थी रेकी
सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि सुपारी मिलने के बाद पहले प्रकाश व शंकरदादा अधिवक्ता को मारने के लिए बहजोई आया था और चार बार रेकी करते हुए अधिवक्ता को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पांचवीं बार प्रकाश अपने साथी सुशील को लेकर आया और बहजोई में बिजलीघर के सामने गांव कनेटा व मुरादाबाद-आगरा हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर दूध लेकर घर वापस लौट रहे स्कूटी सवार अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
----
प्रकाश उर्फ लाला पर दर्ज हैं छह मामले
सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ लाला के खिलाफ जिला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी में चोरी व लूट समेत बरामदगी के तीन मामले, थाना गांधी पार्क में लूट व बरामदगी, थाना सिविल लाइंस में लूट तथा रोरावर में मारपीट आदि धाराओं में मामले दर्ज हैं।

----
बकाया रकम लेने आते समय आरोपी हुए गिरफ्तार
बहजोई। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि तय हुई चार लाख रुपये की सुपारी में से पहले एक लाख रुपये लेकर आरोपी प्रकाश व सुशील ने अधिवक्ता सत्यपाल सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद शेष तीन लाख रुपये लेने आए आरोपियों प्रकाश व सुशील को आरोपी हलवाई लाखन के गोदाम से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed