फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The issue of putting a new tradition in Jebra village again heated up

सामूहिक नमाज का वीडियो वायरल, तनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The issue of putting a new tradition in Jebra village again heated up
थाना क्षेत्र के गांव में सामूहिक नमाज की वजह से नई परंपरा डालने का मामला फिर तूल पकड़ लिया है। सामूहिक नमाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों को इस संबंध में सूचित करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामाला रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा का है। यहां पिछले शुक्रवार को एक घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई थी। इसको लेकर गैर समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। कार्रवाई की मांग की गई थी। अगले ही दिनों को एसडीएम सुधीर कुमार व सीओ सतीशचंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता की थी। गांव में किसी भी तरह से नई परंपरा नहीं डाले जाने की बात कहते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। गांव में शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था। शुक्रवार को गांव गैर समुदाय के लोगों ने दावा किया कि फिर से सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। नई परंपरा डाली गई। अफसरों के आदेश का भी पालन नहीं किया गया। इसको लेकर नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कहा कि मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। शुक्रवार को एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पुलिस कर्मी के सामने ही लोग नमाज पढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में ज्यादा नाराजगी है। थाना प्रभारी वरुण कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed