फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The investigation team called the relatives of the dead babies and recorded their statements

जांच टीम ने मृत शिशुओं के परिजनों को बुलाकर दर्ज किए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The investigation team called the relatives of the dead babies and recorded their statements
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 11 घंटे के भीतर जन्मे चार शिशुओं की मौत के मामले की जांच के लिए सीएमओ द्वारा गठित टीम ने बृहस्पतिवार को मृत शिशुओं के परिजनों के बयान दर्ज किए । यह टीम जल्द ही जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में सोमवार शाम पांच बजे गांव फतेहपुर खादर निवासी देवेंद्र की पत्नी पूनम ने शिशु को को जन्म दिया था। परिजनों का कहना था कि जन्म के साथ ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि शिशु की जन्म से पहले ही मौत हो चुकी थी। गांव अगरौला कला निवासी सर्वेश की पत्नी बीना ने सोमवार शाम 7:30 बजे शिशु को जन्म दिया था। उसे गंभीर हालत में बताकर रेफर किया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। गांव झोंटना निवासी बंटी की पत्नी रिंकी ने सोमवार देर रात तीन बजे शिशु को जन्म दिया था। इसे भी जन्म से पहले मृत बताया गया था। गांव सुतारी निवासी ओमवीर की पत्नी सविता ने मंगलवार सुबह छह बजे शिशु को जन्म दिया था लेकिन वह भी जीवित नहीं रह सका था।
विज्ञापन

सीएचसी में 11 घंटे के भीतर चार शिशुओं की मौत की जानकारी से हड़कंप मचा तो सीएमओ डॉ.राजीव सिंघल ने तत्काल सीएचसी परिसर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। साथ ही अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.डीके सिंह की देखरेख में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जांच टीम ने सीएचसी पहुंचकर प्रसव कराने वाली महिला स्टाफ से पूछताछ की। परिसर में मौजूद रिकॉर्ड चेक किया। इसके बाद मृत शिशुओं के परिजनों को बुलाकर उनके बयान दर्ज गिए गए। परिजनों से बातचीत में जांच टीम की ओर जन्म के समय बच्चे के रोने अथवा न रोने का सवाल कॉमन था। इसके अलावा सीएचसी स्टाफ की ओर से काम में लापरवाही का सवाल उठाते हुए परिजनों की राय जानी गई।
जांच टीम का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट सीएमओ की सौंपी जाएगी। सीएमओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में अगला निर्णय लिया जाएगा।
टीकाकरण कार्ड भी चेक किया
सीएचसी में 11 घंटे के भीतर जन्मे चार शिशुओं की मौत के मामले में जांच टीम ने चारों प्रसूताओं के टीकाकरण कार्ड भी चेक किए। देखा गया कि गर्भवती रहते समय उनके लिए निर्धारित टीके समय से लगे या नहीं। इसके अलावा आयरन की गोलियां और अन्य पुष्टाहार के सेवन से जुड़ी जानकारियां भी लीं।

अल्ट्रासाउंड के समय धड़क रहा था शिशु का दिल
गांव झोंटना निवासी बंटी ने बताया कि पत्नी का सोमवार (11 जुलाई) की सुबह नौ बजे अल्ट्रासाउंड कराया था। जिसमें गर्भस्थ शिशु के दिल की धड़कन ठीक बताई गई थी। प्रसव पीड़ा के दौरान रात 11 बजे सीएचसी में भर्ती कराया था। देर रात तीन बजे प्रसव हुआ तो मृत शिशु जन्मने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed