{"_id":"698a426bf70d45ed9303e4b0","slug":"the-integrated-public-health-laboratory-was-inaugurated-at-the-district-hospital-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157182-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री का लोकार्पण हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, डीएम निधि गुप्ता, समाजसेवी हरि सिंह मौर्य और अनिल स्वरूप टंडन ने सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की।
अस्पताल में ब्लड कलेक्शन सेंटर की शुरुआत भी की गई है। इसी ब्लड कलेक्शन सेंटर से मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस लैब का निर्माण करीब 71 लाख रुपये से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड मुरादाबाद इकाई द्वारा किया गया है।
इस लैब में हेपेटाइटिस बी एवं सी के वायरल लोड की जांच, टीबी, मलेरिया, फाईलेरिया, डेगू, चिकनगुनिया, यूरिन, थॉयराइड, विटामिन डीउ, बी12, सीबीसी, गुर्दे एवं लिवर की सभी जांचे हो सकेंगी। इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल व अन्य हेमेटोलॉजीकल, पुरुष एवं महिलाओं की हार्मोनल, बायोकेमेस्ट्री जांचों की सुविधा भी मिलेगी। कलेक्शन सेंटर भवन में मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच रखी गई हैं।
विज्ञापन
इसी सेंटर से मरीजों की जांच रिपोर्ट भी वितरित की जाएगीं। इस दौरान सीएमएस डॉ. अश्वनी कुमार भंडारी, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. विनय भार्गव, डॉ. प्रज्ञा प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. चरन सिंह चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।